Oct 8, 2026

आदित्य व अर्णव ने गोल्ड मेडल हासिल कर बढ़ाया मान

गोण्डा - नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा 2026-27 में ब्रेनो ब्रेन की परीक्षा में जयपुरिया स्कूल गोंडा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह कक्षा 3 ने सिल्वर मेडल व अर्णव प्रताप सिंह कक्षा 1 ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया | 
कक्षा 3 के छात्र आदित्य प्रताप सिंह व कक्षा एक के छात्र अर्णव प्रताप सिंह जनपद के विकासखंड वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र हैँ | अजय कुमार सिंह लोक वाणी संचालक हैं, आदित्य प्रताप सिंह व अर्णव प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए  अपने गुरुजनों व माता-पिता को श्रेय दिया है|नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा में  इससे पूर्व लगातार तीसरी बार अर्णव प्रताप सिंह व आदित्य प्रताप सिंह गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके है / जिससे क्षेत्र में इन बच्चों के प्रतिभा को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैँ/ उक्त जानकारी कक्षा 3 जयपुरिया स्कूल की अध्यापिका प्रियांशी गुप्ता व जेननीफर जोशी ने दी ।

No comments: