Nov 22, 2026

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 सीडीओ ने विधानसभा क्षेत्र 288 कैसरगंज के बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 सीडीओ ने विधानसभा क्षेत्र 288 कैसरगंज के बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

बहराइच। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288-कैसरगंज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मदतान कार्मिक सुनील कुमार धनवंता ने तहसीलदार कैसरगंज के साथ बूथ संख्या 180 से 182 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ श्री धनवंता ने बूथों पर तैनात बीएलओ की उपस्थिति का जायजा लिया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बूथों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मृतक एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं तथा नियमानुसार अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, फोटो आदि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाए।

                     

No comments: