गोण्डा - दिनांक 20.11.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटिया मदारा निवासी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला द्वारा अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मृतका के पुत्र किशन शुक्ला द्वारा अपनी नानी सीतावती तिवारी को फोन के माध्यम से दी गई थी। सूचना पाकर मृतका की मां अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो उनकी पुत्री सुमन शुक्ला बिस्तर पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली। इस संबंध में मृतका की मां सीतावती तिवारी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 21.11.2026 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्र में तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार शुक्ला ग्राम कोटिया मदारा के बाहर सड़क किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास खेत के किनारे छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में फेंकना बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा झाड़ी से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment