Nov 22, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा - थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 258/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शिवा पुत्र रोशन कुमार निवासी विसवल दलपतपुर जनपद अयोध्या को मुखबिर की सूचना पर कैमी तिराहे के पास से  गिफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।
दिनांक 16.11.2026 को थाना मोतीगंज पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। अगले दिन सुबह वादी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री उसके साथ है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

No comments: