Nov 22, 2026

परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई, 01 प्रकरण में कराया गया सुलह-समझौता


गोण्डा - जनपद गोण्डा में आज दिनांक 22.11.2026 को परिवार परामर्श केंद्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ), जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक पक्षकारों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया। परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

No comments: