बहराइच: जलपरी शो मामले में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की बड़ी कार्रवाई, चकपिहानी इंचार्ज दयाराम सरोज और आरक्षी ओमप्रकाश पांडे निलंबित
बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जलपरी शो चलाने के मामले में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने चकपिहानी हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज और आरक्षी ओमप्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया है।सीओ कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान शो चलता मिला था, जिसे तुरंत बंद कराया गया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। एसपी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।याद रहे, फखरपुर के खालिदपुर गांव में दादा मियां के उर्स मेले के दौरान जलपरी शो का टैंक फटने से चार मासूमों समेत 15 लोग घायल हुए थे।

No comments:
Post a Comment