एसपी के जनता दर्शन से बढ़ा जनता का विश्वास, दूर-दराज से पहुंच रहे फरियादी
बहराइच। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा संचालित जनता दर्शन कार्यक्रम से आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस कार्यालय पहुंच रहे हैं।आज आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। मौके पर ही कई प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पीड़ित को थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक न्याय प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जनता के लिए पुलिस के द्वार हमेशा खुले हैं और किसी भी फरियाद को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment