थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा सर्राफा की दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 जोड़ी पायल व ₹3,270/- नगद बरामद
गोण्डा - दिनांक 01/02 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना मोतीगंज क्षेत्रान्तर्गत कहोबा-दर्जीकुआँ मुख्य मार्ग पर स्थित सुनील मिश्र के भवन में किराये पर संचालित श्रीपाल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी ग्राम विद्यानगर, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा की सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चांदी की लगभग 10-12 जोड़ी पतली पायल एवं कुछ पुरानी कील चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 15.10.2026 को उपनिरीक्षक सुधीर यादव पुलिस टीम के साथ चोरी गए माल एवं अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना में शामिल दो व्यक्ति बघेलवा चौराहे से कस्तुआ गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान के पास घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनकी पहचान बृजेश सिंह उर्फ राम छविले तथा महेश सोनकर उर्फ रहेश के रूप में हुई। तलाशी में अभियुक्त बृजेश सिंह के कब्जे से सफेद धातु की 05 जोड़ी पायल तथा अभियुक्त महेश सोनकर के कब्जे से ₹3,270/- नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने उक्त सर्राफा दुकान से चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment