शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
बीएसए ने शिक्षक संकुलों के साथ की विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट तैयारी की समीक्षा
जरवल रोड, (बहराइच) गुरुवार को विकास जरवल अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र जरवल रोड में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की निपुण आंकलन परीक्षा की तैयारी हेतु शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण सह निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक व दो के छात्रों की भाषा व गणित विषयो में अनिवार्य दक्षता व निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करना है। शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी जरवल अरविंद बहादुर सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला में लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के ब्लॉक अकादमिक समन्वयक शिवचन्द चौहान ने उपस्थित शिक्षक संकुलों को प्रस्तावित निपुण आंकलन परीक्षा से सम्बंधित आवश्यक तैयारियों का पूर्वाभ्यास कराया। उन्होंने कक्षा में प्रत्येक बच्चे को दिये गये दैनिक अभ्यास कार्य की जांच व उसकी शैक्षिक प्रगति को निपुण ट्रैकर में अपडेट करने की बात कही। नोडल एआरपी अभिषेक श्रीवास्तव ने न्याय पंचायत की शिक्षक संकुल बैठकों को सीखने के अवसर के रूप में लेने तथा नॉलेज शेयरिंग को बढ़ाने पर बल दिया। एआरपी विनय शुक्ल ने परियोजना से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप निपुण संकल्प' की अवधारणा पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। एआरपी विनय सिंह, विनय श्रीवास्तव, व सनत तिवारी ने प्रतिभागी शिक्षको को कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण, डियर कैम्पेन, निपुण प्लस ऐप के माध्यम से पारदर्शी आकलन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया और विकास खण्ड को निपुण ब्लॉक बनाने हेतु संकल्प दिलाया। कार्यशाला में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से राज्य अकादमिक विशेषज्ञ रणधीर, जिला समन्वयक अंकेश वर्मा समेत समस्त न्याय पंचायतों के नोडल शिक्षक समेत अन्य शिक्षक संकुल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment