गोण्डा - बुधवार को बृजभूषण शरण सिंह के करनैलगंज आगमन पर सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर बी तथा समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों व भांगड़ा , पुष्प वर्षा, रोली, चन्दन आदि से स्वागत किया गया। माननीय नेता जी के आगमन पर सरयू महाविद्यालय परिवार, सरयू आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ तथा क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को विशेष आकर्षण देने के लिए ढोल-नगाड़ों एवं भांगड़ा की समुचित व्यवस्था की गई थी। जैसे ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह स्वागत स्थल पर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भांगड़ा की प्रस्तुति से पूरा वातावरण उत्साह एवं उमंग से भर उठा। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान अशोक सिंह, सन्दीप सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य गण तथा छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
सरयू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर संस्थापक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा (एनएसएस अधिकारी), जगन्नाथ तिवारी, एस. पी. सिंह, ओ. पी. सिंह, शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, बृजेश सिंह, अमित सिंह, स्वामी नाथ चौधरी, राहुल श्रीवास्तव एवं आशीष सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं सरयू आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पूर्व सांसद का स्वागत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
स्वागत के दौरान क्षेत्रवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, भांगड़ा और पुष्पवर्षा के बीच हुए भव्य स्वागत ने करनैलगंज–परसपुर मार्ग के वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
महाविद्यालय परिवार ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को निरंतर गति मिली है।
समारोह के अंत में सरयू महाविद्यालय एवं सरयू आदर्श बालिका इंटर कॉलेज परिवार की ओर से पूर्व सांसद एवं संस्थापक बृजभूषण शरण सिंह के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। स्वागत समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता प्रमुख आकर्षण रही।
No comments:
Post a Comment