Sep 2, 2026

बिना जानकारी के खाते में लोन कराकर धनराशि निकालने वाले अभियुक्त को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2024 से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर-40, जनपद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

वादी परमानन्द तिवारी पुत्र स्व0 राममणि तिवारी निवासी ग्राम कमडावां, थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गयी कि बिना जानकारी के उसके खाते में  लोन करके 6 लाख रूपये भेज दिए गये है। तथा बाद में कई बार में लोन की धनराशी निकाल ली गयी है। तथा उनके सैलरी के 21 हजार रूपये भी निकाल लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर 40 जिला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


No comments: