Sep 2, 2026

जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग



उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का हुआ शुभारंभ


आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित


अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी रहे उपस्थित


गोण्डा - जिला पंचायत सभागार में माननीय मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। मानदेय में वृद्धि की पहल से आउटसोर्स कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका विभिन्न विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही पहल से उन्हें अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताते हुए इसे पारदर्शिता, सुशासन एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा सिद्धार्थ मोदियानी, मण्डलीय सेवायोजन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

No comments: