Aug 22, 2026

कर्नलगंज क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद





 गोण्डा  -  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-512/25, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01.पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया।
 
जानिए पूरा मामला 

मामले में वादी विजय बहादुर सिंह पुत्र माता सिंह निवासी ग्राम गोरछन पुरवा, मौजा हीरापुर शाहपुर, थाना को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16/17.07.2026 की रात्रि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात व आभूषण चोरी किये गये थे। उक्त घटना में वादी को अपने पड़ोस के पंकज सिंह पुत्र देव सहाय सिंह व बृज कुमार लोहार निवासी पाण्डेय चौरा पर संदेह था। दिनांक 17/18.08.2026 की रात्रि वादी दरवाजे पर सो रहा था, तभी घर के अन्दर खटपट की आवाज सुनकर जागा और घर की ओर गया तो दोनों व्यक्ति उसके घर से बाहर निकलकर भागते दिखाई दिये, जिन्हें वादी ने पहचान लिया। वादी के अनुसार दोनों पूर्व में भी चोरी करने तथा पुनः चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे थे। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01. पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह, निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर, थाना को0 करनैलगंज, गोण्डा।
2. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी पाण्डेय चौरा, थाना को0 करनैलगंज, गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 512/25, धारा 305(ए),331(4),317(2)  बीएनएस थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
1. 01 जोड़ी लेडीज कान की बाली
2. 01 अदद लॉकेट पीली धातु
3. 02 अदद लेडीज नथिया पीली धातु
4. 01 अदद नगदार अंगूठी सफेद धातु
5. 01 जोड़ी लेडीज पायल सफेद धातु


No comments: