दिवाकर तिवारी बने रामगांव थानाध्यक्ष
रामगांव-बहराइच:- पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दिवाकर तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रामगांव थाने का प्रभार सौंपा है। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बड़े पैमाने पर तबादला किया था, जिसमे रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह को नानपारा कोतवाली का प्रभार मिला था। उनके स्थानांतरण के बाद से रामगांव थानाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। कई दिनों बाद एसपी ने गहनता से विचार करते हुए दिवाकर तिवारी पर अपना भरोसा जताया और उन्हें रामगांव का थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने थाने पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी। कोई भी पीड़ित थाने से निराश नहीं लौटेगा।हर हाल में न्याय मिलेगा। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए रात्रिगस्त बढ़ाई जाएगी। क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाएगा।इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक रचना सिंह,रोशनी वर्मा,राणा राज सिंह,हेमंत कुमार सिंह,नंद किशोर सिंह, सोनू यादव, सुरेंद्र वर्मा, रोहित यादव, दीपक यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment