Aug 18, 2026

जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल

बाराबंकी - कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवती पुरवा गांव में 
जमीन के विवाद में फायरिंग के दौरान
गोली लगने से 55 वर्षीय हंसराज घायल हो गए। आरोप है कि मनोज यादव द्वारा फायरिंग की गई, बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गोली चलाई गई। घटना की सूचना पर एसपी और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।


No comments: