अयोध्या - गस्त पर निकली पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई, दुर्घटना में एक दारोगा की मौत हो गई तथा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पूराकलंदर थानाक्षेत्र अंतर्गत रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उस वक्त हुआ जब गश्त के दौरान पुलिस की कार ट्रेलर से टकरा गई। सड़क हादसे में 28 वर्षीय दारोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Aug 19, 2026
सड़क हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत, सिपाही घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment