Aug 18, 2026

संकल्प' की मेहनत रंग लाई: करनैलगंज के आशुतोष पांडे बने ग्राम पंचायत अधिकारी, पूरे क्षेत्र को किया गौरवान्वित


करनैलगंज/गोण्डा - मेहनत और अनुशासन से हर मुश्किल को आसान किया जा सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण बने हैं करनैलगंज निवासी आशुतोष पांडे। संकल्प लाइब्रेरी में पढ़कर तैयारी करने वाले मेधावी छात्र आशुतोष ने ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशुतोष कस्तूरी, करनैलगंज निवासी श्री राम कुमार पांडेय के बेटे हैं। 5 भाई-बहनों में सबसे बड़े आशुतोष ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने मित्रों को दिया है।

अनुशासन और संकल्प लाइब्रेरी बनी सफलता की सीढ़ी

आशुतोष ने बताया कि उनकी सफलता में संकल्प लाइब्रेरी का बहुत बड़ा योगदान रहा। लाइब्रेरी का शांत माहौल और अनुशासन ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। 

आशुतोष ने लाइब्रेरी की पढ़ाई को लेकर कहा कि यहां पढ़ाई का माहौल ऐसा था कि फोकस कभी भटकता ही नहीं था। लाइब्रेरी के साथ और दोस्तों ने भी हर कदम पर हौसला बढ़ाया। उनके सहयोग के बिना ये मुमकिन नहीं था।

शैक्षणिक सफर
आशुतोष की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की। आगे पढ़ाई जारी रखते हुए 2025 में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे और आखिरकार ग्राम पंचायत अधिकारी बनकर मंजिल पाई।

सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए आशुतोष आज प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। उनकी कहानी बता रही है कि सीमित संसाधनों में भी लगन से बड़ी सफलता पाई जा सकती है।
करनैलगंज क्षेत्र के लोग आशुतोष पांडे को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दे रहे हैं। उनकी सफलता पर संकल्प लाइब्रेरी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।


No comments: