गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 763/26, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. सुरज राव, 02. अखिलेश को जेल पुलिस चौकी से आगे सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
वादी पवन कुमार गिरी पुत्र स्व0 राम भरोसे गिरी निवासी जिगर इण्टर कालेज अयोध्या रोड़ जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर पर सूचना दिये कि दिनांक 18.08.2026 की रात्रि में अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल ड्रीम योगा (UP43U5543) खड़ी की थी सुबह जब घर से बाहर आया तो बाइक नही थी। काफी खोजबीन किया नही पता चला। तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0- 763/26, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सुरज राव, 02. अखिलेश को जेल पुलिस चौकी से आगे सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सुरज राव पुत्र सीताराम उम्र करीब 20 वर्ष निवासी राजापुरवा मौजा सतपेडिया थाना पयागपुर बहराइच।
2. अखिलेश पुत्र मालिक उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बरगदही मौजा शिवगहा थाना पयागपुर बहराइच
No comments:
Post a Comment