Jul 21, 2026

कर्नलगंज को मिला नया एसडीएम, हुआ स्वागत


गोण्डा - कुमार सत्यम जीत नव आगंतुक उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट को शासकीय कार्यहित एवं जनहित में उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट करनैलगंज के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। वहीं उदित पवांर नव आगंतुक उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट को शासकीय कार्यहित एवं जनहित में उपजिलाधिकारी मनकापुर के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। कुमार सत्यम जीत के पदभार ग्रहण करने पर राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे तथा सदर लेखपाल विकास सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

No comments: