Jul 21, 2026

करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

रायबरेली- करंट लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई,घर में पंखे का प्लग निकालते समय हादसा हो गया। हादसे में पूरे नब्बा सिंह का पुरवा निवासी 60 वर्षीय फूल दुलारी की मौके पर ही मौत मौत हो गई। आरोप है कि बिजली के सेफ्टी तार में करंट उतर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। फिलहाल मामले की जाँच गदागंज पुलिस कर रही है।

No comments: