बहराइच - राष्ट्रीय स्तर पर गतिशील सामाजिक संगठन "राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी" ने संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पुरैना, बेलहरी, मझंवा तकुली, बहराइच निवासी आदित्य प्रताप सिंह पुत्र काशी नाथ सिंह को बहराइच जिला का जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र दिनांक 17/07/2026 को जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और हिन्दुत्व की भावना को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नए पदाधिकारी से अपेक्षा जताई कि वे संविधान के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रवाद और अखण्ड भारत की परिकल्पना को साकार करने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ को संगठन का प्रेरणास्रोत बताया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment