Jul 21, 2026

जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली वादिनी द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 20.06.2026 को रात्रि लगभग 09 बजे उनके पति शौच के लिए जा रहे थे कि विपक्षीगण प्रयागदत्त, सूरज, गोल्डी व प्रयागदत्त की पत्नी आदि एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। तथा सूरज द्वारा धारदार भाले से सीने पर हमला कर दिए, जिससे उनके पति सुरेन्द्र को गंभीर चोटें आईं। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
जिसमे आज दिनांक 21.07.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त - 01. प्रयागदत्त उर्फ प्रागदत्त पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम भौंरुपुर बकठोरवा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: