Jul 21, 2026

दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 
गोण्डा - वादी दिलीप मौर्या पुत्र उमेश मौर्या निवासी ग्राम शम्भू तारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कौडिया में लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी बहन का विवाह दिनांक 14.06.2022 को निगम मौर्या पुत्र शान्ति प्रसाद के साथ किया था। विवाह के पश्चात् ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उनकी बहन को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दिनांक 20.07.2026 को उक्त सभी आरोपियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनके बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौडिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
आज दिनांक 21.07.2026 को थाना कौडिया पुलिस द्वारा एक आरोपी अभियुक्त निगम मौर्य पुत्र स्व0 शान्ती प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम उमरा थाना कौडिया, जनपद गोण्डा को उमरा पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: