गोण्डा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देवीपाटन मंडल के PDA समाजवादी व्यापारी सम्मेलन का आयोजन आज गोंडा के टाउन हाल में किया गया। मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल पहुंचे एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। व्यापारी नेता और सपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मंडलीय कार्यक्रम गोंडा जनपद के व्यापारी और नेता सम्मिलित हुए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर व्यापारियों और सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में आज 10 सितम्बर को गांधी पार्क के टाउन हाल में भव्य व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के संरक्षक सपा नेता सूरज सिंह एवं आयोजक जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रहे।
कार्यक्रम में आए हुए व्यापारियों ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार लगातार उनका शोषण कर रही है और व्यापारी के सामने लगातार नई समस्याएं आ रही है। चाहे जीएसटी, व्यापारी से धनउगाही, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी समस्या, रेड़ी पटरी ठेला व्यापारियों की स्थाईकरण समस्या हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। पत्रकारों से बातचीत में मनीष जगन अग्रवाल ने कहा की आज पूरे प्रदेश का व्यापारी त्रस्त और बदहाल है। इस भाजपा सरकार ने भगवान राम और व्यापारियों को लूटा। GST और अन्य माध्यमों से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है और पुलिस खुद लुटेरी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की उत्तर प्रदेश संगठित राजनैतिक अपराध का अड्डा बन गया है। सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा है और व्यापारियों को किसमिस की तरह चूसा जा रहा है। मनीष जगन ने कहा की सपा पूरे प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी और सरकार बनाएगी वहीं सरकार बनने पर हर अपराध का हिसाब होगा। राम मंदिर चोरी मामले में उन्होंने कहा की पहले भाजपा फिजिकल फ्राड कर रही थी और अब डिजिटल फ्राड कर रही है। राम मंदिर में चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और हीरे जवाहरात की चोरी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों का सबसे बड़ा सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम को अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष, योगेश प्रताप पूर्व मंत्री, महफूज खान पूर्व एमएलसी, संजय सविता, सरफराज हुसैन, विजय जायसवाल, शमीम अच्छन ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में महेंद्र छाबड़ा, अजीत सलूजा, सरदार पिंटू सिंह, आकाश जायसवाल, फहीम पप्पू, शिवसम्पत, शीतल सिंह, गुरुदेव पाण्डेय, मोहित माहेश्वरी, विनोद शुक्ला, दिग्विजय देव, ओमी सिंधी, बंटी वाधवानी, राकेश कलानी, हामिद अली, जीतेन्द्रनाथ सप्पू, शिवराज, यश प्रताप, गुलशन, रनंजय, रविन्द्र, जयसिंह पाण्डेय, शिवकुमार विश्वकर्मा, बिक्कू, शुभम, मंगल साहू, अजय गुप्ता, आनंद कसौधन, नलिन पाण्डेय, जेपी श्रीवास्तव, जयचंद, राजेश मिश्र, अफ़ज़ल, विकास मोदनवाल, शिवम कश्यप, सरपंच यादव, अतिन गर्ग, पप्पू सिंह, जीतबहादुर, ऋषिकेश पाठक, विपलव साहू, रोहित सोनकर, अंकित पाण्डेय, मोहित सैनी, बबलू बाबा, वीरू साहू आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment