Sep 9, 2026

नगर निगम में लगी आग, कई पत्रावलियां जलीं

आगरा - नगर निगम कार्यालय हरीपर्वत में आग लगने से अफरा तफरी मच गई,जोन 4 के कमरा संख्या 101 में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
बड़ी मेहनत से फायर ब्रिगेड टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया, मिली जानकारी के मुताबिक असेसमेंट रजिस्टर और बिल सहित कई पत्रावली जल गई  , आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


No comments: