Aug 24, 2026

भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ग्रिल में फंसी कार, वाहन में दो विधायक थे सवार

दिल्ली - दिल्ली के ITO रेड लाइट पर भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे के वक्त एक कार में दो विधायक सवार थे, वहीं दूसरी कार में दंपत्ति के साथ दो बच्चे बैठे थे। दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पुराने PHQ के सामने कार ने डिवाइडर तोड़ दिया और लोहे की ग्रिल में कार फंस गई। दुर्घटना की सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक कार में दो आप विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल भी सवार थे, गाड़ी में कर्नाटक सरकार लिखा था। वहीं दूसरी कार में दंपति और दो बच्चे मौजूद थे, कुशल बस इतना रहा कि हादसे में सभी मामूली रूप से चोटिल हुए, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया ,सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है,दमकल द्वारा वाहनों को मौके से हटाया गया।


No comments: