करनैलगंज /गोण्डा - साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की एक विशेष शोक गोष्ठी मो० बालूगंज, कैलाश बाग़ रोड स्थित उमर मार्केट में आयोजित हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ठेकेदार ने की । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत संस्था के संरक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार व सामाजिक व्यक्तित्व, सेवानिवृत्त प्रवक्ता गणेश प्रसाद तिवारी 'नेश' जी की धर्म पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया । अध्यक्षीय सम्बोधन में शेख अब्दुल गफ्फार ने गणेश तिवारी जी की पत्नी को श्रद्धासुमन अर्पित किया । उपस्थित सभी लोगों ने 'नेश' जी को सांत्वना दी और स्वर्गीया की आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की । गणेश तिवारी ने पत्नी को अच्छा जीवन साथी बताते हुए कई संस्मरण सुनाये । साथ ही संस्था की ओर से अन्य दिवंगत विभूतियों को भी श्रद्धांजलि दी गई । महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने बुजुर्ग शाएर व बहुत नेक, मिलनसार इन्सान आफताब असर टाण्डवी जी (लखनऊ) और बुजुर्ग आलिमे दीन मदरसा फुरक़ानिया गोण्डा के उस्ताद मौलाना अब्दुल हफीज़ क़ासमी साहब के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया । संचालक याकूब 'अज़्म' ने सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रसिद्ध कवि रामनरेश मौर्य 'पंकज' जी (कैसरगंज बहराइच) और लखनऊ में रह रहे सदर बाज़ार कर्नलगंज की सामाजिक शख्शियत दिलदार हुसैन फरीदी जी के देहान्त और नगर के मो० सकरौरा के अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव जी की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन पर भी गहरी शोक संवेदनायें व्यक्त कीं । इस अवसर पर ताज मुहम्मद कुरबान, हाजी ज़हीर वार्सी, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी, हरीश शुक्ल, खालिक इदरीसी, सन्त राम सिंह , नियाज़ क़मर , अनीस खां आरिफी, डॉ० असलम हाशमी,मुबीन मंसूरी, मौलाना उवैस क़ादरी, वीरेन्द्र तिवारी 'बेतुक', कौसर सलमानी,आफाक सिद्दीकी,सलीम बेदिल, सगीर सिद्दीक़ी, अल्ताफ हुसैन राईनी, साबिर अली गुड्डू, मास्टर इक़बाल, मास्टर इलियास, इख़लाक वारिस, शशि कुमार, दीपक, राजीव, ताहिर, महेश, अभिषेक श्रीवास्तव, मेराजुद्दीन, इमरान मसऊदी सहित अन्य मौजूद रहे और शोक व्यक्त किया ।
Aug 23, 2026
साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' ने शोक गोष्ठी आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment