गोण्डा। सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मेटा अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होने पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
थाना धानेपुर क्षेत्र में मेटा अलर्ट के माध्यम से थाना धानेपुर क्षेत्रांतर्गत एक लडके द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक से संपर्क स्थापित किया गया तथा उसकी काउंसलिंग की गई।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से विवाद होने तथा बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने उक्त वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। युवक ने अन्य किसी समस्या अथवा परेशानी से इनकार किया। पुलिसकर्मी द्वारा युवक को समझाया गया तथा उसे इस प्रकार की पोस्ट न करने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की वीडियो पोस्ट न करने तथा आत्महत्या जैसा कदम न उठाने का मौखिक आश्वासन दिया।
पुलिस की अपील
गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट अथवा वीडियो दिखाई देने पर उसे गंभीरता से लें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। मानसिक तनाव अथवा किसी परेशानी की स्थिति में अपने परिजनों, मित्रों या संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें। समय पर सूचना और उचित सहयोग से किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।
No comments:
Post a Comment