Jul 28, 2026
Jul 21, 2026
राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष नियुक्त, आदित्य प्रताप सिंह को मिली जिम्मेदारी
Jul 12, 2026
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संग संगठनों की बैठक — 128 शिक्षकों का एक दिन का बेतन/मानदेय बहाल
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संग संगठनों की बैठक — 128 शिक्षकों का एक दिन का बेतन/मानदेय बहाल
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित मान्यता प्राप्त सभी शैक्षिक संगठनों की एक सार्थक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एमडीएम ऑडिट, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, एसीपी, शिक्षक समस्याओं, नामांकन वृद्धि तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विधिवत चर्चा हुई।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, जिला महामंत्री उमेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ, जिला मंत्री चंद्रेश कुमार राजभर तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। महासंघ ने स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की विविध लम्बित समस्याओं का क्रमवार मुद्दा बैठक में रखा और समाधान के लिए चर्चा की।बैठक में मुख्य रूप से जिन मामलों पर विचार हुआ, वे हैं:एमडीएम ऑडिट और उससे संबंधित प्रक्रियात्मक मामले।अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन और नीतिगत स्पष्टता।जनपद के विभिन्न विकासखंडों में बाधित एक-दो दिन के वेतन/मानदेय की पुनर्स्थापना (128 शिक्षकों का वेतन/मानदेय बहाल किया गया)।चयन वेतनमान की देरी, विशेषकर पयागपुर के 19 शिक्षकों की आख्या न फॉरवर्ड होने के कारण विलंब।उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने से संबंधित मामलों पर विचार।वेतन निर्धारण, वेतन विसंगतियाँ और पेंशन/ग्रेच्युटी/जीपीएफ से संबंधित लंबित वित्तीय दायित्वों का निस्तारण।सेवा पुस्तिका के अद्यतन, सत्यापन एवं अभिलेखीकरण।अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश और अन्य अवकाश संबंधी समस्याओं का समाधान।सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा।महासंघ जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने बीईओ आशीष कुमार सिंह के समर्पित प्रयासों की सराहना की और कहा कि संगठन द्वारा समय-समय पर प्रस्तुत किये गए ज्ञापन व समस्याओं पर कार्यालय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश मांगें पूर्ण कर दी गई हैं; शेष मामलों पर विभाग सक्रिय रूप से कार्यरत है। बैठक के पश्चात संबंधित विषयों के लिए आवश्यक ज्ञापन कार्यालय को सौंपे गए हैं और शीघ्र समाधान हेतु अनुवर्ती कार्रवाई पर भी सहमति बनी है।
Jul 1, 2026
डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ बेस्ट फिजिशियन अवार्ड से सम्मानित
Jun 29, 2026
पुलिस विभाग के पीआरवी कमांडर पर हमला करने वाले हुए अरेस्ट
Jun 10, 2026
रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 16यात्री घायल, 4की हालत नाजुक
Jun 4, 2026
2027 चुनाव हेतु रुखसाना का पोस्टर सुर्खियों में, भाजपा ने एसपी से की शिकायत
बनाकर आगामी 2027 का प्रचार करने का मामला है, मामले में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया गया है।
Jun 1, 2026
हाई कोर्ट में न्याय मित्र बने अधिवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
May 27, 2026
घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद
May 20, 2026
अज्ञात कारणों से लगी आग, समान जलकर हो गया राख
May 12, 2026
पुलिस अधीक्षक ने 16 पुलिस कर्मियों का किया तबादला
बहराइच - कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 16 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।
3 निरीक्षक, 13 उप-निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं
तथा एक आरक्षी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
May 4, 2026
मकान में लड़के व लड़कियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंची पुलिस
May 2, 2026
अचानक ऑटो पर गिरा पेड़, महिला घायल
May 1, 2026
बहराइच: प्रेम विवाह की खौफनाक सजा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
बहराइच: प्रेम विवाह की खौफनाक सजा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
बहराइच जनपद के थाना कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के कुम्हारनपुरवा गांव में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गांव के 22 वर्षीय गणेश, जिन्होंने गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी, को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे गणेश को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद बीती रात उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, युवती के परिजन इस विवाह से नाराज थे और इसी रंजिश में 25 अप्रैल को गणेश को घेरकर हमला किया गया। आरोप है कि उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा था कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।इधर, पुलिस प्रशासन ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Apr 17, 2026
पहले बांधे हाथ- पैर, फिर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी निर्मम हत्या
Apr 8, 2026
गैंगस्टर गब्बर सिंह की 120 करोड़ की संपत्ति को किया गया रिलीज
Mar 30, 2026
अलग -अलग हादसों में चार लोगों की मौत, घरों में मचा कोहराम
Mar 20, 2026
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
Mar 17, 2026
सड़क हादसे में ससुर दामाद की दर्दनाक मौत
अपर्णा सिंह पर एफआईआर, एक लाख उन्नीस हजार ठगी का आरोप
बहराइच - मीट लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी मामले में आंगनबाड़ी वर्कर अपर्णा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि खुद को किसान नेता बताकर ठगी की गई, मामला फखरपुर के जसीम अंसारी से जुड़ा है, जिसमें लाइसेंस के नाम पर 1 लाख 19 ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले में चार अभियुक्तों के खिलाफ फखरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

