Jun 10, 2026

रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 16यात्री घायल, 4की हालत नाजुक

बहराइच - रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई,हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ पहुंचे मौके पर पहुंच गए।
आनन - फानन में सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घटना हरदी थानाक्षेत्र अन्तर्गत भगवानपुर गांव के पास की है।

No comments: