बहराइच - गोंडा जनपद के करनैलगंज क्षेत्र स्थित मलौली ग्राम पंचायत निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी (के.के. तिवारी) को हाई कोर्ट लखनऊ के पैनल में एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं आमजन में हर्ष का माहौल है। एमिकस क्यूरी के रूप में चयनित होने पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, विनोद कुमार शुक्ला, उमेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अरविंद पाठक, संदीप सिंह, मोहम्मद फुरकान ,बृजेश मिश्रा, दिग्विजय गुप्ता, अखिलेश अवस्थी, अजय दीक्षित, हर्ष पांडेय, मुकेश पांडेय, अनुज कुमार, आकाश तिवारी, रहमान खान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। वहीं अवध बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मणि त्रिपाठी तथा महासचिव ललित किशोर तिवारी ने भी इस नियुक्ति को न्यायिक क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। अधिवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी ने अपने चयन का श्रेय क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को देते हुए कहा कि वह न्याय एवं समाजहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह और गर्व का वातावरण है।
Jun 1, 2026
हाई कोर्ट में न्याय मित्र बने अधिवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment