Sep 23, 2026

एएसपी राधेश्याम राय के जनपद अयोध्या स्थानांतरण पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह


गोण्डा - अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के जनपद अयोध्या स्थानांतरण के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित सभागार कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राधेश्याम राय के कार्यकाल के अनुभवों एवं सेवाओं को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं पुलिस विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए जनपद अयोध्या में नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी श्री राधेश्याम राय के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए गए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं कार्यशैली की सराहना की गई। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवीन कार्यक्षेत्र में सफलता की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान श्री राधेश्याम राय ने गोण्डा जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग एवं अनुभवों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्या सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments: