सेवा पखवाड़ा: दिव्यांगजनों को वितरित हुए सहायक उपकरण, पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र
परसपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर सहित मिले सहायक उपकरण
करनैलगंज के 101 पिछड़ा वर्ग लाभार्थियों को शादी अनुदान, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण
गोण्डा - सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर परसपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व से चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत विधानसभा करनैलगंज के चयनित दिव्यांगजनों को 41 ट्राईसाइकिल, 04 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 16 बैशाखी, 04 बीटीई कान मशीन तथा 10 स्मार्ट केन (अंध छड़ी) वितरित की गईं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा के साथ उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
विभाग द्वारा विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र में 3241 दिव्यांगजनों को निरंतर दिव्यांग पेंशन प्रदान की जा रही है। इससे पात्र दिव्यांगजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।
इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विधानसभा करनैलगंज में अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 101 लाभार्थियों को अनुदान की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
No comments:
Post a Comment