गोण्डा - गुरुवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय निर्देश के क्रम में अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र के बस्ते को जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार तिवारी व तहसील अध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ल व मंत्री फैयाज अहमद के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में तहसील अंतर्गत 134 लेखपाल क्षेत्र है जिसमें से अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र 62 को जमा कराया गया। प्रांतीय संघ के अगले निर्देश तक उक्त अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों का कार्य ऑफलाइन ऑनलाइन विरासत, आय जाति निवास, ईडब्ल्यूएस, हैसियत, धारा 80, कृषक दुर्घटना, आपदा, खतौनी संशोधन आदि अन्य कार्य भी ठप रहेगा । आंदोलित लेखपालों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व जैसा निर्देश देगा उसी के अनुसार संघ निर्णय लेगा । आंदोलन की अगुवाई में लेखपाल विकास सिंह द्वारा अतिरिक्त लेo क्षेत्र कर्नलगंज व नारायणपुर माझा, लेखपाल वीरेश, लेखपाल प्रभात कुमार द्वारा पाल्हापुर, गौरवाकलां व लेखपाल श्रवण कुमार द्वारा मुंडेरवा लेखपाल धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा कुंवरपुर अमरहा, कौडहा जगदीशपुर, सोनवार व लेखपाल शेषनारायण शर्मा द्वारा पुरैना व मोहना, इंद्रेश कुमार वर्मा द्वारा खरगूपुर, सुभगपुर, शशिकांत चौधरी द्वारा छिरास, विवेक कुमार द्वारा बहुवान मदार माझा, रामनिवास द्वारा चरसड़ी, ले.शरद कुमार सिंह द्वारा परसपुर, बसंतपुर आता, ललित शुक्ला द्वारा परसागोड़री व सर्बगपुर व बृजेश कुमार द्वारा बनगांव, सहजोत ज्ञान प्रकाश द्वारा असरना व गद्दोपुर अंजली दुबे द्वारा नहवा परसौरा ,मनीष शुक्ला द्वारा झाहना, अशोकपुर विमलेश सिंह द्वारा उर्दी गोंडा, दुबहा बाजार, मेहरबानाबाद सहित कुल 62 अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र अर्थात लगभग 200 राजस्व ग्रामो के बस्ते तहसील कार्यालय में जमा किए गए।
Sep 24, 2026
लेखपाल संघ का बजा बिगुल,जमा किए बस्ते, कार्य बहिष्कार का ऐलान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment