Aug 3, 2026

कर्नलगंज : अवैध खनन, मारपीट व जानलेवा हमले के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 461/2026 धारा 191(2),352,109(1),121(1),132,61(2) बीएनएस व 4/21 खनिज अधिनियम- 1957 व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तगण- 01. एजाज पुत्र अहमद, 02. वसीर खान उर्फ सोनू पुत्र रशीद खान, 03. फजलू रहमान पुत्र सम्मीउद्दीन को वी0वी0 सिंह पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

थाना करनैलगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह (चौकी बालपुर) के पास दिनांक 31.07.2026 की रात्रि लगभग 01ः00 बजे खान अधिकारी गोण्डा श्री अभय रंजन द्वारा टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लदी हुई अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन करते हुए पायी गयीं। जेसीबी चालक से मिट्टी खनन से संबंधित वैध अनुमति/अभिलेख मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बिना अनुमति उपखनिज मिट्टी का खनन एवं परिवहन किया जाना पाए जाने पर कार्यवाही की गयी। इसी दौरान जेसीबी चालक एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा टीम के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी तथा जेसीबी से टीम के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान जेसीबी चालक एवं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा मौके से जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाना करनैलगंज में दाखिल किया गया तथा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 03.08.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों-01. एजाज पुत्र अहमद, 02. वसीर खान उर्फ सोनू पुत्र रशीद खान, 03. फजलू रहमान पुत्र सम्मीउद्दीन को वी0वी0 सिंह पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त
1. एजाज पुत्र अहमद निवासी बटौरा बख्तावर सिंह, जोरपुरवा, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
2. वसीर खान उर्फ सोनू पुत्र रशीद खान निवासी मुक्तारगंज हाता हलधरमऊ, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।
3. फजलू रहमान पुत्र सम्मीउद्दीन निवासी जोरपुरवा बटौरा बख्तावर सिंह, जनपद गोण्डा।


No comments: