चेन लूट के बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल-दो गिरफ्तार
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन लूट में शामिल बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर भकला चौराहे के पास घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सलमान पुत्र सलीम निवासी उज्जैनी जमाल, गोंडा के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी फखरपुर भेजा गया। दूसरे बदमाश तस्लीम उर्फ आरिफ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, 12 बोर तमंचा, कारतूस और मंगलसूत्र बरामद किया। एसपी बहराइच सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।


No comments:
Post a Comment