Aug 3, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-173/2026 धारा 108 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त रामनेवास सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी ग्राम मिसरौलिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को विद्यानगर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। 

वादी करन पुत्र राघवराम निवासी ग्राम दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी रामनेवास सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी ग्राम मिसरौलिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा, वादी की पुत्री से प्रेम करता था तथा उससे विवाह करने की बात कहता था। वादी के अनुसार जब परिजनों को उक्त संबंध की जानकारी हुई तो पुत्री द्वारा रामनेवास सोनकर से विवाह करने के लिए कहा गया, जिस पर आरोपी द्वारा विवाह करने से मना करते हुए कथित रूप से अपमानजनक बातें कहीं गईं, जिससे क्षुब्ध होकर दिनांक 23.07.2026 को समय करीब 04ः00 बजे शाम वादी की पुत्री ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 03.08.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त रामनेवास सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी ग्राम मिसरौलिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को विद्यानगर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 

*

No comments: