Jul 17, 2026

कर्नलगंज के लाल ने कर दिया कमाल, नीट में मारी बाजी

करनैलगंज /गोण्डा - गांधी नगर मोहल्ला निवासी अरमान अंसारी, पिता अब्दुल सलीम अंसारी, ने NEET-UG 2026 परीक्षा में 720 में से 636 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2708 हासिल की है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

अरमान की इस शानदार सफलता पर परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। इस सफलता का श्रेय उनके पूरे परिवार को जाता है, विशेष रूप से उनकी बहन आयशा बानो को, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और निरंतर सहयोग व प्रेरणा देकर इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अरमान की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

No comments: