गोण्डा - बिजली से होने वाली दुर्घटनाये आए दिन होती रहती हैं, आज बहन को परीक्षा दिलाने आए भाई की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज क्षेत्र स्थित सरयू महाविद्यालय की में बीएड कर रही बहन को भाई परीक्षा दिलाने एलबीएस पीजी कॉलेज गोण्डा लेकर गया था, जहां बारिश में स्ट्रीट लाइट में करंट उतरने से हादसा हो गया। एलबीएस कॉलेज के पास लाइट के खंभे में लपेटा गया तार पानी में डूबा था जिसकी चपेट में आने से भाई की दर्दनाक मौत हो गई मृतक जनपद बहराइच के भगगा भग्गड़वा का निवासी बताया जा रहा है।
Jun 30, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment