गोण्डा - रात्रि गश्त में लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज को एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया। थाना मोतीगंज चौकी कहोबा क्षेत्रांतर्गत दिनाँक 22/23-10-2026 की रात्रि में कहोबा नेवादा, कुंदुरखा गाँव व देसी शराब की दूकान में हुई चोरी नकबजनी के संदर्भ में चौकी प्रभारी द्वारा रात्रि गश्त में लापरवाही बरते जाने पर चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक ने इनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। वहीं घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अनावरण का प्रयास किया जा रहा है।
Oct 25, 2026
रात्रि गश्त में लापरवाही पड़ी भारी,एसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment