Jul 12, 2026

15 हजार की नौकरी' के चक्कर में 21 करोड़ का घोटाला, 5 साइबर ठग गिरफ्तार, 3.20 करोड़ फ्रीज

 
गोण्डा - नौकरी का झांसा देकर लोगों का बैंक खाता हड़पने और उसे 'म्यूल अकाउंट' बनाकर देशभर में साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के 'Cy-Vazra अभियान' के तहत गोण्डा पुलिस ने 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 मोबाइल, 15 आधार कार्ड, 10 सिम और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने *3.20 करोड़ रुपये* विभिन्न खातों में फ्रीज भी कराए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी *अजीत कुमार रजक* के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर *योगेन्द्र सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की।

मामला ऐसे खुला

सिसई टिकरिया निवासी *वीरेन्द्र प्रताप* ने कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। आरोप था कि गिरोह के लोगों ने उन्हें सोलर कंपनी में 15,000 रुपये महीने की नौकरी दिलाने का वादा किया। नौकरी के लिए यूपी ग्रामीण बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया। 

इसके बाद चालाकी से अकाउंट में वीरेंद्र का नंबर हटाकर अपना नंबर डाल दिया और इंटरनेट बैंकिंग का पूरा एक्सेस अपने पास रख लिया। साथ ही वीरेंद्र के नाम से फर्जी उद्यम और जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। इसके बाद इस खाते से करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन किया गया।

गिरोह ऐसे करता था फ्रॉड

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका काम ही लोगों को बेरोजगारी का फायदा उठाकर फंसाना था।
1.  नौकरी और अच्छे वेतन का लालच देकर लोगों से करंट अकाउंट खुलवाते थे।
2.  उस खाते को अपने कंट्रोल में लेकर उसे *'म्यूल अकाउंट'* बना देते थे।
3.  फिर इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन से आई अवैध रकम को इन्हीं खातों से देशभर में ट्रांसफर करते थे।

बरामद कागजों से पता चला कि इनके पास *20 से ज्यादा म्यूल अकाउंट* थे। इनमें *21 करोड़ रुपये से ज्यादा* का लेन-देन हो चुका है। NCRP पोर्टल पर यूपी, हरियाणा, तमिलनाडु, लद्दाख, राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़, बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 12 राज्यों से इनके खिलाफ *43 शिकायतें* दर्ज हैं।


गिरफ्तार 5 आरोपी
1. दीपक गोयल* पुत्र स्व0 नरेन्द्र गोयल, आवास विकास, कोतवाली नगर
2. विजय सोनी* पुत्र स्व0 रामचन्द्र सोनी, रानीबाजार, कोतवाली नगर  
3. देवनरायन मिश्रा* पुत्र वाल्मीकी मिश्रा, महदेईय चकसड़, कोतवाली नगर
4. गंगोत्री पाण्डेय* पुत्र रामफूल पाण्डेय, भमैचा सिसवरिया, मोतीगंज
5. शहबान आलम उर्फ सोनू* पुत्र पीर मोहम्मद, साहबगंज, कोतवाली नगर

बरामदगी
6 मोबाइल फोन, 15 आधार कार्ड, 10 सिम कार्ड, 8 मोहर, 2 पैन कार्ड, 1 डेबिट कार्ड, 2 वोटर आईडी कार्ड, 1 मेमोरी कार्ड, 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी

इन पर *बीएनएस की धारा 319, 318, 338, 336, 340, 351 और आईटी एक्ट 66C/66D* के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।




No comments: