Jul 8, 2026

सिपाही बना देवदूत, नहर में डूबते युवक को सकुशल निकाला बाहर

गोण्डा - सरयू नहर के तेज बहाव में युवक बह गया, देवदूत बनकर पुलिस ने युवक की जान बचाई। घटना धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत देवरिया अलावल की है, जहाँ युवक को नहर में डूबता देख हेड कांस्टेबल ने उफनाती नहर मे छलांग लगा दी। हेड कांस्टेबल पवन यादव ने डूबते युवक को बचा लिया, बताया जा रहा है कि नहर में डूबने वाला राकेश दिमागी रूप से बीमार है। पुलिस ने राकेश को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है, राकेश मुख्य रूप से बलरामपुर के खलवा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।


No comments: