गोण्डा - वादी वृजमोहन पुत्र रामलोचन ग्राम नैपुरिया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 08.07.2026 को उनका भाई अमित कुमार व सुनील पासवालन पुत्र मायाराम किसी काम से उतरौला मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षीगण एक राय होकर उनके भाई के मोटरसाइकिल रोकर मारने पीटने लगे तथा कट्टे से फायर कर उनके भाई को घायल कर दिये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 254/2026 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम अजय ओझा आदि 06 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 10.07.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्त- 01. ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र शत्रुहन निवासी सोमरही चौराहा थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा, 02. राहुल ओझा पुत्र अरून कुमार ओझा निवासी बैरागीजोत नरसिंह डिह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को रेहरा तिराहा बस स्टैण्ड बाबागंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र शत्रुहन निवासी सोमरही चौराहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
2. राहुल ओझा पुत्र अरून कुमार ओझा निवासी बैरागीजोत नरसिंह डिह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment