Nov 23, 2026

लखनऊ में गूंजेगा सोशल मीडिया का महत्व : माँ वाराही न्यूज़ के 7 साल बेमिसाल पूरे होने पर भव्य सेमिनार एवं सम्मान समारोह


लखनऊ - खबरों की दुनिया में अपनी निष्पक्षता, निर्भीकता और जन-सरोकारों के लिए अलग पहचान बना चुके माँ वाराही न्यूज़ के 7 साल बेमिसाल पूर्ण होने जा रहे हैं। इस गौरवशाली अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है, जो पत्रकारिता और सोशल मीडिया के भविष्य की दिशा तय करेगा।

कार्यक्रम में "वर्तमान में सोशल मीडिया का महत्व" विषय पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। सेमिनार में इस बात पर गंभीर मंथन होगा कि आज के दौर में सोशल मीडिया खबरों का माध्यम ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता, सच्चाई और समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त हथियार बन चुका है। साथ ही फेक न्यूज, जिम्मेदार पत्रकारिता और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर भी विशेष चर्चा होगी।

समारोह में पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण -
दिनांक : 29 नवंबर 2026, रविवार
समय : सुबह साढ़े 11 बजे से
स्थान : प्रेस क्लब, हजरतगंज, लखनऊ

आयोजक सुभाष सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश (मो. 8416967424)* ने सभी पत्रकार बंधुओं, शुभचिंतकों और माँ वाराही न्यूज़ परिवार से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में सादर पधारने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा - _"ये 7 साल सिर्फ एक चैनल की यात्रा नहीं, ये जनता के विश्वास की यात्रा है। आइए, इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनें।"


No comments: