गोण्डा / - थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम मदारा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 नवंबर 2026 को डायल 112 पर एक बेटे ने सूचना दी कि उसके पिता ने उसकी मां पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
पुलिस का कहना है - मामले की जांच जारी है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment