Nov 23, 2026

24 नवंबर को घोषित अवकाश में किया गया परिवर्तन, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश



गोण्डा   -  श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में घोषित अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है। अब 24 नवंबर 2026 के स्थान पर सोमवार, 14 दिसंबर 2026 को कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश निर्धारित किया गया था, जिसे अब परिवर्तित कर 14 दिसंबर कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश रहेगा। शासन की पूर्व विज्ञप्ति में अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।

No comments: