गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 638/2026, धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रुपये 1200/- नगद बरामद किये गये ।
दिनांक 08.07.2026 को वादी ननकऊ निवासी ग्राम इन्द्रापुर जयनगरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 07/07/2026 को समय 7.55 पर मेरे ही ग्राम सभा के अमित पाठक पुत्र पप्पू पाठक उनके घर में पीछे से घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया हैं तथा 01 दिन पूर्व भी उसके घर में घुसकर चोरी किया था। जिसकी विडियों रिकार्डिंग मोबाइल में मौजूद है। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 11.07.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त 1. अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रुपये 1200/- नगद बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।
No comments:
Post a Comment