Jul 13, 2026

24 घण्टे में दो सगी बहनों ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

फिरोजाबाद - जिला अस्पताल में दो सगी बहनों की मौत से कोहराम मच गया, घटना से परिजन बेसुध हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनों को किसी जहरीला कीड़ा के काटने से दर्दनाक घटना हो गई, इलाज के दौरान दोनों ने 24 घंटे में दम तोड़ तो। दोनों बहनों को इलाज हेतु आगरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मामला नारखी के दौलतपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है।

No comments: