Jun 24, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, लखनऊ अग्निकांड आदि मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गोण्डा - राममंदिर चढ़ावा चोरी, लखनऊ अग्निकांड व मतदाता सूची में धांधली को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर राम मंदिर चढ़ावा लूट के आरोपितों के साथ ही लखनऊ अग्निकांड के जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने और जिले की पंचायत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की गई धांधली के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया  गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, नि प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे,सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला , श्री मती संतोष ओझा एडवोकेट, सत्येंद्र तिवारी एडवोकेट, महासचिव अरविंद शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर, दशरथ, ननके तिवारी, मोल्हे यादव  सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

No comments: