Jun 24, 2026

बेंगलुरु से ढाई साल बाद लौटा था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव

गोण्डा - धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत त्रिभुवन नगर में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, युवक के गले में फंदा लगा हुआ मिला।
बेंगलुरु से लौटे युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। जमीन पर बैठे राजदीप के गले में फांसी लगी मिली, बताया जा रहा है कि राजदीप बेंगलुरु से ढाई वर्ष बाद अपने गांव वापस आया था। परिजनों ने राजदीप की हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस राजदीप को मानसिक बीमार बता रही है।

No comments: